धमतरी

नगरी, 3 मार्च। राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली में निर्वतमान जनपद अध्यक्ष -उपाध्यक्ष सम्मिलित होंगे। मोबाइल क्रेचर्स संस्था द्वारा लइका घर का संचालन हमारे जनपद नगरी क्षेत्र में विगत वर्षों से किया जा रहा है। जिससे बच्चों में कुपोषण की समस्या का अंत किया जा सके। शासन व महिला बाल विकास द्वारा इस पर कार्य किया जाता है। लेकिन 1 वर्ष से 3 वर्ष के बीच के बच्चों का केयर किया जाय ऐसा कुछ कार्यक्रम लइका घर द्वारा उनके सुपोषण को लेकर किया जाता है। जिसकी संचालन व उचित व्यवस्थापन को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 5 और 6 मार्च कोकिया जा रहा है जिसमें दिनेश्वरी (अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी),हुमीत कुमार लिमजा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी), सुलोचना साहू(सभापति महिला बाल विकास), शिवदयाल साहू(उपसरपंच ग्राम पंचायत फरसिया), पंचायत सचिव मदन सेन, और कुछ अन्य प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। जिससे क्षेत्र में कुपोषण की समस्या को लेकर जन जागरुकता बढ़ेगी।