धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 23 जनवरी। कुरुद नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर कुरुद पर्यवेक्षक नीशु चन्दाकर एवं जिला प्रभारियों की मौजूदगी में कांग्रेसी नेताओं ने अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
गुरुवार शाम माहेश्वरी भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं धमतरी जिला प्रभारी विनोद तिवारी ने सभी दावेदारों का स्वागत करते हुए कहा कि दावेदारी पेश करना अच्छी बात है, इससे लीडरशिप निखरता है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कुरुद नगर पंचायत चुनाव प्रभारी निशु चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि हम एकजुट होकर चुनाव में जनता के बीच जाएंगे।
इसी तारतम्य में कांग्रेस के पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व निशक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी,पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकार, ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि आपसी मतभेद को भुला पूर्व निकाय चुनाव में मिली सफलता को इस बार पुन: दोहराया जाएगा। दावेदारी करने का अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है। लेकिन पार्टी निर्णय को मानते हुए एक जुटता के साथ सभी को मेहनत करना है। किसी भी चुनाव के परिणाम हासिल करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनाव में जाना है।
ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पर्यवेक्षकों को भरोसा दिलाया कि कुरुद ब्लॉक के निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्रम का संचालन योगेश चन्द्राकार ने किया।
सम्बोधन पश्चात पर्यवेक्षक तथा वरिष्ठों के समक्ष बंद कमरे में अध्यक्ष के दावेदार तपन चन्द्राकार, रजत चन्द्राकर, रमेश पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, योगेश चन्द्राकार, प्रमोद साहू, देवव्रत साहू के अलावा नगर के 15 वार्डों के लिए 20 से अधिक पार्षद के दावेदारों ने अपना बायोडाटा प्रस्तुत कर दावेदारी पेश की।
बैठक में राजकुमारी दीवान,मंजू साहू, प्रहलाद चंद्राकर, रमेशर साहू, गीताराम सिन्हा,संध्या कश्यप,बिसाखा साहू,मनीष साहू, प्रमोद साहू रमेश पांडेय, रजत चंद्राकर, देवव्रत साहू, मनोज अग्रवाल, डुमेश साहू, उत्तम साहू, रोशन जांगड़े,राघवेंद्र सोनी, चुम्मन दीवान, राम रतलानी, बसन्त बैस, महिमा शुक्ला, चंद्रप्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, योगेश साहू, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, अशोक साहू, अजय, उमेश साहू आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।