धमतरी
गांजे संग महिला गिरफ्तार
23-Jan-2025 2:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 23 जनवरी। कोतवाली पुलिस ने 824 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत 8 हजार है। साथ ही बिक्री राशि 200 रुपए बरामद की। महिला के खिलाफ धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा है।
कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली कि खोडिय़ा तालाब के पास विंध्यवासिनी वार्ड में एक महिला गांजा बेच रही है। पुलिस टीम मौके पर गई और रंगे हाथ महिला को पकड़ लिया। उसने नाम कुनीता मरकाम (30) औद्योगिक वार्ड स्टेशन पारा निवासी बताया। महिला के पास से 824 ग्राम गांजा जब्त हुआ है। गांजा और नगदी मिलाकर पुलिस ने 8 हजार 200 रुपए का सामान जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे