धमतरी

नगरी तहसील अधिवक्ता संघ के मनोज ठाकुर अध्यक्ष, तुलसी राम साहू सचिव
22-Jan-2025 7:09 PM
नगरी तहसील अधिवक्ता संघ के मनोज ठाकुर अध्यक्ष, तुलसी राम साहू सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 22 जनवरी। तहसील अधिवक्ता संघ नगरी जिला धमतरी का चुनाव 21 जनवरी को निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता कुशाल चंद जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

चुनाव में अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर, सचिव अधिवक्ता तुलसीराम साहू, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति, रीना दीपक, सह सचिव प्रमोद कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू ,क्रीड़ा सचिव मुकेश सेमरे, ग्रंथालय प्रभारी पुष्पेंद्र साहू,सह प्रभारी खिरेंद सुरेशा, संरक्षक दीपक सोनी,कार्यकारणी सदस्य—कुशाल चंद जैन,टी बी अग्रवाल मारुत गंजीर, आर पी साहू, दिलीप शर्मा चित्रभानु तेजस,दुष्यन्त कौशल निर्वाचित हुए। 

इस अवसर पर मोहित शांडिल्य, जागेश सोलंके,गुलाब भारती गोस्वामी, अभिषेक जैन,सुरेश कुमार साहू, मुकेश साहू,खेमराज देवांगन, राजेन्द्र मिश्र, सुश्री ध्रुव ,सुश्री चनाप,एवं समस्त अधिवक्ता गण मुंशी गण आफिस स्टॉफ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट