धमतरी

सौदान सिंह के धमतरी प्रवास पर संघ भाजपा नेताओं से मुलाकात
22-Jan-2025 3:05 PM
सौदान सिंह के धमतरी  प्रवास पर संघ भाजपा  नेताओं से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 22 जनवरी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पृथक छत्तीसगढ़  सह संगठन महामंत्री रहे सौदान सिंह का जगदलपुर में जाते वक्त धमतरी में सर्व गुजराती समाज प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य  प्रीतेश गांधी के निवास गुजराती कॉलोनी में पार्टीजनों से मुलाकात की।इस दौरान र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी के जिला संघ चालक श्याम अग्रवाल, श्री हिन्दू अनाथालय संस्था अध्यक्ष डॉक्टर हीरा महावर, जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी,भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा,विजय ठाकुर, अखिलेश सोनकर, नीलेश लोनिया, कीर्ति गांधी,योगेश गांधी, कुलेश सोनी, गोपाल साहू ,प्रीतपाल छाबड़ा,सूरज शर्मा सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट