धमतरी

नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त
27-Dec-2024 7:48 PM
नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

धमतरी, 27 दिसंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2024-25 के तहत महापौर, अध्यक्ष पद पर चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों के चुनाव व्यय (व्यय लेखा संधारण) से संबंधित कार्यों को संपादित करने के लिए प्रत्येक नगर पालिका के लिए व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया जाना है। नगरीय निकाय के रिटर्निंग ऑफिसरों से व्यय संपरीक्षक नियुक्ति के लिए प्रस्ताव प्राप्त है।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन नम्रता गांधी ने निर्वाचन व्यय (लेखा संधारण और प्रस्तुति) के लिए लेखाधिकारी चंदन टंडन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया। इनमें नगर पालिक निगम धमतरी के लिए लेखापाल संपत लाल पैकरा, नगर पंचायत मगरलोड के लिए सहायक ग्रेड 2 जितेन्द्र कुमार नेताम, नगर पंचायत नगरी के लिए लेखापाल बलकेश्वर दास सिन्हा, नगर पंचायत भखारा सहायक ग्रेड-1 धनेश कुमार साहू, नगर पंचायत आमदी के लिए लेखाधिकारी योगेश कुमार भोयर और नगर पंचायत कुरूद के लिए लेखापाल जीएस पोटाई को व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया है।

महापौर व पालिका परिषद, नपं अध्यक्ष के पदों का आरक्षण अब 7 जनवरी को प्रदेश के नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए नगर निगम के महापौर, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों का आरक्षण 7 जनवरी को होगा। पूर्व में यह 27 दिसंबर को होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण, नियम 1999 के प्रावधानों के तहत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण 27 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में सम्पादित किया जाना था, अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। 7 जनवरी 2025 को पूर्व नियत स्थल व समय पर सम्पादित की जाएगी। अत: कार्यवाही के अवलोकन के लिए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं।

 


अन्य पोस्ट