धमतरी

विधायक अजय चंद्राकर ने दिया आशीर्वाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 दिसंबर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, एडीएम डीडी मंडावी एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।
सोमवार को कुरुद मंडी प्रागंण में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि यह एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लिंगानुपात को बढ़ाने देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू की। ताकि महिलाओं के हाथ में पैसे आएं और वें आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ सकें।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि कुरुद क्षेत्र में विधायक श्री चन्द्राकर के प्रयास से महिला सशक्तिकरण के लिए काफी प्रभावशाली कार्यक्रम लागू किया गया है। जिसके चलते क्षेत्र की महिलाएं अलग अलग योजनाओं से जुडकर स्वरोजगार का काम कर रही है।
प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना न महिलाओं को बहुत से मामलों में आत्मनिर्भर बनाया है। कुरूद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 दूल्हों की बारात बाजे-गाजे के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली गई। जिसमें नेता और अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, साहू संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मालकराम साहू, मोहन अग्रवाल, मूलचंद सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।