धमतरी
खडख़डिय़ा खेलते आरंग के 4 गिरफ्तार, 35 हजार जब्त
24-Dec-2024 12:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 24 दिसंबर। साल्हेभाट में खडख़डिय़ा खेलते 4 जुआरियों को पुलिस ने 35 हजार 290 रुपए के साथ पकड़ा। सभी के खिलाफ केरेगांव थाने में धारा 6 (क) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत एफआईआर हुई है।
साइबर प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली कि साल्हेभाट में कुछ ग्रामीण खडख़डिय़ा नामक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम पहुंची और 4 जुआरियों को पकड़ा। इनमें बसंतु राम साहू (60), बखरिया राम साहू (64), हरिशचंद साहू (38) व जितेन्द्र साहू (55) कागदेही थाना आरंग जिला रायपुर निवासी बताया। चारों जुआरियों से 35 हजार 290 रुपए व खडख़डिया खेलाने का सामान, एक प्लास्टिक फ्लैक्स फड़, 6 चौकोर गोटी और टोकरी जब्त हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे