धमतरी

163 करोड़ रुपए कर्ज चुकाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, , 23 दिसंबर। जिले में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य में सरकार ने धान की खरीदी शुरू की है। सवा एक महीने में 25 दिन ही खरीदी हुई। पंजीकृत 1.27 लाख किसान में से 75 हजार 496 किसानों ने धान बेचा है, जबकि सरकार को 163 करोड़ रुपए कर्ज चुकाया।
जिले में अब तक 765 करोड़ रुपए का 33 लाख 41 हजार 279 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। डीएमओ सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि जिले के 75 हजार किसानों से 33.41 लाख क्विंटल धान खरीद चुके हैं। अब तक 12.91 लाख क्विंटल का उठाव व 20.05 लाख क्विंटल जाम है। धान उठाने राइस मिलरों और परिवहनकर्ता को और गति लाने चेताया है। कोशिश है कि किसी भी केंद्र में खरीदी बंद होने की स्थिति में न आए।
जिले में खरीदी व्यवस्था एक नजर में
पंजीकृत किसान- 1.27 लाख
धान बेचा- 75496 किसान
धान खरीदी- 33.41 लाख क्विंटल
कुल टीओ-डीओ जारी- 27.96 लाख क्विंटल