धमतरी

कुरुद में दो दिनी व्यापार मेला शुरु
20-Dec-2024 10:41 PM
कुरुद में दो दिनी व्यापार मेला शुरु

 कुरुद, 20 दिसंबर। कुरूद व्यापारी संघ के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह एवं व्यापार मेला का शुभारंभ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, मालकराम साहू,व्यापारी संघ के योगेन्द्र सिन्हा, देवनाथ सोनी, रामकिशोर केला, किशोर,विकास चन्द्राकर,महेश केला के कर कमलों से किया गया।

  शुक्रवार को पुराना मंडी प्रांगण कुुरूद में दो दिवसीय व्यापार मेला का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूलों के प्रथम आये हुए बच्चो को मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

व्यापारी कल्याण संघ अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न बैंकों द्वारा व्यापारियों को बैकिग सुविधा की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्थानीय प्रशासन की मदद से गुमास्ता लायसेंस एवं फूड लायसेंस,चार्टर्ड एकाउंटेड संबंधित जानकारी दी जाएगी।

समापन समारोह 21 दिसंबर को शाम 5 बजे से होगा। जिसमें विधायक अजय चन्द्राकर, अमर परवानी, नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, निरंजन सिन्हा ,भानू चन्द्राकर ,राम मंघान ,राजेश वासवानी ,चेतन तारवानी,हितेन्द्र केला,कैलाश कुकरेजा ,महेश जासूजा,दानेश्वर निषाद ,संतोष सोनी,दिनेश अग्रवाल,संतोष साहू, सुमीत पांडे, शामिल होंगे।

उन्होंने सभी व्यापारियों को व्यापार मेला में आमंत्रित किया है।


अन्य पोस्ट