धमतरी

सर्द हुई हवा, पारा 10 डिग्री पर
19-Dec-2024 3:36 PM
सर्द हुई हवा,  पारा 10 डिग्री पर

धमतरी, 19  दिसंबर।उत्तर से आ रही सर्द हवा के असर से तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे निम्न स्तर रहा। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इधर सर्द हवा के असर से दिन का तापमान भी 28 डिग्री पर स्थिर है। वहीं दिन में ठिठुरन भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, इसके और ज्यादा प्रबल होगा। इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है। साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ सकती है। परिणामस्वरूप अगले 3 दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान दिन में ठंड बढ़ जाएगी, हालांकि, रात में ठंड में कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को बस्तर, रायपुर संभाग के जिले, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। आगामी 21 दिसंबर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों बहुत हल्की वर्षा संभावित है।


अन्य पोस्ट