धमतरी

भखारा सोसायटी में किसानों का सम्मान
18-Dec-2024 6:57 PM
भखारा सोसायटी में किसानों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद,18 दिसंबर। राज्य शासन के एक साल पूर्ण होने की खुशी में कोलियारी एवं भखारा सोसायटी में किसान सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों, अतिथियों का माला गुलाल नारियल से सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया।

धान खरीदी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरख जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सपने पूरे होने लगे हैं।

भाजपा के सुशासन में किसानों, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों का मान-सम्मान बढ़ा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। तत्पश्चात किसानों का सम्मान किया गया। उनके अनुभव और प्रश्नों के जवाब दिए गए। ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी ने कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। समिति प्रबंधक तरुण साहू एवं राम साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिसौहाराम, गोपालन साहू, कुमेश, बासुदेव साहू, छबीलाल सिन्हा, नेमचंद, शांति स्वरुप, पद्ममन साहू, मिलउराम, मनहरण आदि किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट