धमतरी
जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता
18-Dec-2024 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 दिसंबर। गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2024-25 के तहत डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि के एकलव्य खेल परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजिन हुआ।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम में समाज प्रमुखों की उपस्थिति में जिले के 4 पंथी नर्तक दल कका-भतीजा मंगल भजन एवं चौकी पार्टी बंजारी, जय सतनाम पंथी नर्तक दल लोहारपथरा, सत्य के दी जलाबो पंथी पार्टी खपरी ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल मोतिमपुर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
प्रथम स्थान ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल मोतिमपुर 1 मोतिमपुर विकासखंड मगरलोड का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया। यह दल आगामी 19 दिसम्बर को ग्रान-गवागढ़ जिला-बेमेतरा में शामिल होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


