धमतरी
धमतरी, 17 दिसंबर। समय-सीमा की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। जनदर्शन और जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। खेतों में पराली जलाने वालों पर कार्रवाई करने और रबी फसल का बीमा कराने सहित समय- समय पर कृषक संगोष्ठी करने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। पीएम सम्मान निधि के तहत की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली।
उन्होंने कक्षा 9वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग कराने तथा पीएम श्री योजना के तहत निर्माण काम, बाकी और पूर्णता के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए। 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा की जानकारी उपलब्ध कराने और ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूलों में वापस लाने कहा। आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने कहा।


