धमतरी
धमतरी, 16 दिसंबर। रविवार दोपहर हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी युवती की गिर गई और उसकी हाईवा से कुचलने से मौत हो गई।
15 दिसंबर की दोपहर भाठागांव के पास हादसा दोपहर 2 बजे हुआ। रायपुर रोड नेशनल हाईवे में भाठागांव-भखारा मोड के पास हाईवा सीजी 04 एएच-5417 ने बाइक सीजी 07 बीओ-7741 को टक्कर मार दी। एफसीआई गोदाम के पास घटी इस दुर्घटना में रेत से भरा हाईवा बाइक पर बैठी युवती को रौंदकर आगे निकल गया, जिससे युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। कमर से नीचे पैर तक बुरी तरह कुचल दिया। बाइक चालक युवक भी घायल है। दोनों का इलाज कराने हायर सेंटर रायपुर रेफर किया। देर शाम को उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड पर रोक लगाने की मांग की। सूचना पर कुरूद पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों को शांत कराकर रास्ते से हटाया। रेत परिवहन में लगे वाहनों की स्पीड को लेकर बार-बार ग्रामीणों द्वारा आपत्तियां की जा रही हैं, फिर भी जिला प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। रेत परिवहन में लगे 70 फीसदी वाहन बिना रायल्टी पर्ची के चल रहे हैं। खनिज विभाग और आरटीओ मौन हैं। यही वजह है कि स्पीड वाहनों के कारण आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं।


