धमतरी

डिवाइडर पर चढऩे के बाद कार पलटी, 3 घायल
16-Dec-2024 4:02 PM
डिवाइडर पर चढऩे के बाद  कार पलटी, 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 दिसंबर।
रायपुर की ओर से जा रही कार अनियंत्रित होकर संबलपुर के पास पलट गई। हादसे में 3 घायल हुए है, जिन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक कार क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 8634 में 3 लोग सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे। तभी हाइवे में संबलपुर डिवाइडर के ऊपर कार चढ़ गई। फिर सडक़ में पलटी। ग्रामीणों की मदद से कार को सीधा गया गया। 

घायलों में रविंद्र राजपूत 34 साल बेमेतरा, दुनेश्वर देवांगन 29 साल और त्रिलोक वर्मा 33 साल शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज जारी है।
बाईपास बनने के बाद भी शहर के अंदर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिस कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित है। घटनाएं भी बढ़ रही हैं। जनवरी 2024 से नवंबर तक 339 सडक़ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसमें 159 लोगों की मौत हो गई। जबकि 375 लोग घायल हो गए। इनमें से अधिकांश लोग स्थाई रूप से अपंगता के शिकार भी हो गए। दिसंबर की 14 तारीख तक हादसे में करीब 4 लोगों की जानें चली गई, बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।
 


अन्य पोस्ट