धमतरी

3 मिलर्स ब्लैक लिस्ट, 4 की बैंक गारंटी राशि राजसात
16-Dec-2024 2:00 PM
3 मिलर्स ब्लैक लिस्ट, 4 की बैंक गारंटी राशि राजसात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 16 दिसंबर।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में कुल 1 लाख 28 हजार 410 किसान पंजीकृत हैं। जिला खाद्य अधिकारी बीएस कोर्राम ने बताया कि 13 दिसंबर तक कुल 26 लाख 89 हजार 460  क्विंटल धान उपार्जन किया गया है। वहीं 178 पंजीकृत राइस मिल हैं।

धान की अनुबंध मात्रा 92 लाख 40 हजार 376 क्विंटल है तथा मिलर्स को जारी डीओ की मात्रा 3 लाख 16 हजार 340 क्विंटल एवं मिलर्स द्वारा धान उठाव 1 लाख 45 हजार क्विंटल है। इसी तरह कोचियो का  55 प्रकरण दर्ज  कर 4 हज़ार 930  क्विंटल धान जब्त किया है। उन्होंने बताया कि 3 मिलर्स के विरुद्ध कार्यवाही कर काली सूची में दर्ज किया गया है और 4 मिलर्स के बैंक गारंटी का 6.10 करोड़ रुपए की राशि राजसात की गई है।
 

 


अन्य पोस्ट