धमतरी

नवागांव में कबड्डी से खेल स्पर्धा का आगाज
15-Dec-2024 3:20 PM
नवागांव में कबड्डी से खेल स्पर्धा का आगाज

कुरुद, 15 दिसंबर। ग्राम पंचायत नवागांव में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ कबड्डी प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें क्षेत्र की 26 टीमों ने भाग लिया। 14-15 दिसम्बर को व्हालीवाल एवं बैडमिटन प्रतियोगिता होगी। समापन समारोह में विधायक अजय चन्द्राकर सहित अन्य गणमान्य लोगों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। 

कुरुद के समीप नवागाँव (उमरदा) में 13 से 15 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सरपंच टिकेश साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने  खेल प्रेमी पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। विजेता टीम को हजारों रुपए का नगद पुरस्कार एवं आकर्षक कप से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लेने एंट्री ली है। इसी तरह 15 दिसम्बर को बॉलीवाल में 28 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने ठाकुरराम साहू, मुकेश पवार, तरुण साहू, थनेद्र साहू, संजय चंद्राकर, सोमन साहू, जवाहर दास, नवीन चंद्राकर, दिनेश कँवर, टकेस दीवान, अभिजीत साहू, तीरथ दीवान, सोमेन्द्र दीवान, राजेंद्र कँवर, धन्नु साहू, कान्हा, चिंटू, प्रवीण, विजय, पोकु, गौतम, भोजराज सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं।
 


अन्य पोस्ट