धमतरी

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान और उपचार अभियान शुरू
09-Dec-2024 6:48 PM
निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान और उपचार अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 9 दिसंबर। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान और उपचार अभियान का विकासखण्ड स्तरीय शुभारंभ सिविल अस्पताल नगरी से किया गया। कार्यकम प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

कार्यकम की अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमार नेताम बीएमओ नगरी ने की। उन्होंने बताया कि यह 100 दिवसीय अभियान है, जो कि  7 दिसम्बर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलेगा। यह अभियान चार अलग-अलग चरणों मे सम्पन्न होगा। अभियान में टीबी , कुष्ठ के शंकास्पद मरीजों की सघन पहचान , जांच उपचार के साथ ही 60 वर्ष से अधिक वयोवृद्ध जनों  के स्वास्थ्य का परीक्षण व सर्वे करते हुए उनके विशेष आवश्यकताओं के आंकलन करते हुए उन्हें सूचिबद्ध किया जाएगा, जिसके आधार पर ही विभिन्न स्तर पर हेल्थ कैम्प आयोजित होगी। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

 कार्यकम का संचालन कर रहे  हितेन्द्र कुमार साहू बीपीएम नगरी ने बताया कि इस हेतु माइक्रोप्लान बनाकर व्यापक तैयारियां की गई है। जिसमें मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। कहीं-कहीं पर वालेंटियर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है।

 कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत नगरी के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला और  कमल डागा ने कहा कि सभी जनमानस इस अवसर का लाभ उठाएं और सर्वे के दरम्यान सर्वे दलों को अपने स्वास्थ्य से सबंधित सही जानकारी दें।

मुख्य अतिथि के द्वारा अभियान की सफलता की कामना की गई और पूरे स्वास्थ्य विभाग के टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद भी दिया गया।

इस अवसर पर 2 वयोवृद्ध को ग्लूकोमीटर का निशुल्क वितरण तथा चार 70 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध जनों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. टी के मरकाम, डॉ. दीपिका साहू, डॉ. शारदा साहू , सहित समस्त स्टाफ और जनमानस उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट