धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 5 दिसंबर। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम हल्बा समाज उपगढ़ सिहावा नगरी के सामाजिक भवन ग्राम भीतररास में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वहां उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हल्बा समाज ने शिक्षा को विशेष महत्व देते हुए सामाजिक जनों को शिक्षित करने का प्रयास किया है। जिसकी वजह से आज हल्बा समाज के लोग कलेक्टर, एसपी, इंजीनियर ,वकील, डॉक्टर, जज, जैसे तमाम शासकीय विभाग में पदस्थ होकर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। जो कि हल्बा समाज व आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है।
विधायक मरकाम ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही हम एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। शिक्षा का मतलब सिर्फ नौकरी पाना ना होकर अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरणा देती है। वहीं शिक्षा के बदौलत हम अच्छे स्तर पर व्यापार बिजनेस राजनीतिक अन्य गतिविधि को सुचारू रूप से कर सकते हैं । हल्बा समाज के लोगो ने आज शिक्षा को विशेष महत्व दी है। जिसके लिए हल्बा समाज के लोग बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को सामाजिक गतिविधि के लिए भवन की आवश्यकता होती है निश्चित तौर पर आज हल्बा समाज को जो भवन मिला है वह समाज के अलावा अन्य समाज का भी काम आएगा वही सामाजिक भवन में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा सकता है।
शादी विवाह से लेकर अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम भवन में संपन्न किए जा सकते हैं। जिससे समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोग मिलेगा और समाज को और भी शिक्षा के प्रति जागरूकता होने की जरूरत है जिससे आने वाले पीढ़ी को शिक्षित कर अन्य क्षेत्रो में सशक्त करने की बात कही।


