धमतरी

राजाराव पठार में वीर मेला 8 से
05-Dec-2024 2:44 PM
राजाराव पठार में वीर मेला 8 से

3 दिन आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झलक

धमतरी, 5  दिसंबर। धमतरी-जगदलपुर मार्ग स्थित राजाराव पठार में 3 दिवसीय वीर मेला का आयोजन 8 दिसंबर से होगा। आयोजन 3 दिनों तक होगा। इसमें आदिवासी संस्कृति की झलक दिखेगी। वीर आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वीर मेला मड़ई में अलग-अलग जिलों से लोग आदिवासी राजाराव पठार में एकत्र होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 10 साल से यह आयोजन छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद करते हुए राजाराव पठार स्थित कर्रेझर में किया जाता है। धमतरी, बालोद और कांकेर जिले के आदिवासी समाज मिलकर आयोजन करते हैं।

आदिवासी हाट-बाजार लगेगा
वीर मेला में यहां देव स्थापना और देव मिलन के साथ ही आदिवासी हाट बाजार भी लगेगा। आदिवासी लोक नृत्य, आदिवासी महापंचायत, युवा संसद, आदिवासी प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। वीर मेला में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। तीन दिनों तक आदिवासी संस्कृतियों की झलक दिखेगी।
 


अन्य पोस्ट