धमतरी

कन्या कॉलेज की छात्राओं ने वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान बनाया
05-Dec-2024 2:41 PM
कन्या कॉलेज की छात्राओं ने वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान बनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,5  दिसंबर।
शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी की छात्राओं ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव में नाटक मंचन किया। वन एक्ट प्ले (एकांकी नाटक)प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने अपनी अभिनय कला, संवाद से मंच पर प्रस्तुति दी। लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कॉलेज की नाट्य टीम द्वारा प्रस्तुत वन एक्ट प्ले अगला कौन? ने सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया। नाटक की कहानी, संवादों का चयन और अभिनेताओं का अभिनय हर पहलू में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रथम स्थान बनाया। अब कॉलेज छात्रा ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव कर्नाटक के बेंगलुरु में नाटक मंचन करेंगे। वहां पं. रविवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने कहा कि छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह जीत हमारी नाट्य प्रतिभाओं का प्रतीक है और हम भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इस नाट्य विधा में सोनल भेंसले, बबिता गेडाम, लीना साहू, ग्रेसी साहू, हर्षलता पटेल, भूमिका साहू, प्रतिमा सिन्हा, लिलेश्वरी, गुंजा, भुनेश्वरी साहू व दुर्गेश्वरी ने मुख्य भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट