धमतरी
सार्वजनिक स्थल पर तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 21 पर जुर्माना
01-Dec-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 1 दिसंबर। सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कोतवाली और अर्जुनी पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को पुलिस द्वारा शासकीय स्कूल, अस्पताल समेत सार्वजनिक जगहों में विशेष अभियान चलाकर जांच व कार्रवाई की। इसमें कोतवाली पुलिस ने 15 लोगों पर कार्रवाई कर 3 हजार जुर्माना वसूला। अर्जुनी पुलिस ने 6 लोगों पर कार्रवाई कर 1200 रुपए का जुर्माना लिया। कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत तंबाकू व नशा पदार्थ नियंत्रण के तहत यह कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


