धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 नवंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियाँ द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस प्रात: पीटी परेड के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों, नलकूपों, सडक़ के आसपास की साफ सफाई की।
बौद्धिक पर चर्चा के लिए तरुण साहू जी उपस्थित रहे। रात्रिकालीन कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आंचलिक कवि पदुमलाल साहू, तरुण कुमार साहू, प्रदीप जैन (बंटी), आकाश साहू, कुलदीप साहू, आसिफ खान, तुलसी साहू, पंकज साहू, शिविर के स्वयंसेवक कुमारी मोनिका गोस्वामी, कुमारी देविका नाग, शंकर्षण, पुष्कर साहू, खेमन साहू, अदिति सिन्हा, अर्चना, टोमेश, सुमित, रीना ने अपना कविता पाठ करके ग्राम वासियों का मन मोह लिया और इस कवि सम्मेलन में बेटियों पर विशेष फोकस रहा। बेटियों पर आधारित कविता अधिकतर कवियों ने कविता पाठ किया और कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया और गुदगुदाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषिकेश साहू, विद्यालय के प्राचार्य नीरज सोन, सहायक कार्यक्रम अधिकारी यशपाल सिंह साहू, व्याख्याता अरविंद सोम, टिकेश साहू, त्रिवेणी सूर्यवंशी, ललिता साहू, वेनुसुधा साहू , पूर्व सरपंच रवि बिसेन, देव सूर्यवंशी, मनिहार नाग, गिरीश देव, व ग्रामीण जान उपस्थित रहे।


