धमतरी

स्मार्ट क्लास व ट्यूबबेल का लोकापर्ण
29-Nov-2024 2:25 PM
स्मार्ट क्लास व ट्यूबबेल का लोकापर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 29 नवंबर। शासकीय प्राथमिक शाला पाईकभाठा में स्मार्ट क्लास और पानी की कमी को दूर करने ट्यूबबेल का लोकापर्ण जनपद सदस्य राजिम साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी महेश्वरी ध्रुव, (बीआरसीसी) आरएल साहू, एसएमसी अध्यक्ष संजना नेताम, ग्राम पंचायत पाईकभाठा के पंच गण सर्वबीरेंद्र देवांगन, मरकाम, कश्यप, पूर्व उपसरपंच हनीफ भाई, शिक्षाविद घनानंद सोनवानी, रूप सिंह ध्रुव की उपस्थिति में किया गया। जनपद सदस्य निधि से 3 लाख की राशि जनपद सदस्य राजिम साहू के विशेष प्रयासों से जनपद सदस्य निधि से कार्य को कराया गया, जिसके लिए शाला परिवार की ओर से राजिम साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


अन्य पोस्ट