धमतरी

संविधान देश की एकता और अखंडता को अपने में समाहित किए हुए है - डीके यादव
28-Nov-2024 3:03 PM
संविधान देश की एकता और अखंडता को अपने में समाहित किए हुए है - डीके यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 28 नवंबर। धमतरी जिला के नगरी ब्लॉक ग्राम पंचायत ठेनही के अमृत सरोवर तालाब तुमड़ीबहार में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान जय भीम, जय संविधान का नारा लगाते हुए समस्त प्रदेशवासियों को भारतीय संविधान दिवस कि शुभकामनाएं दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी जनपद के सभापति उमेश देव एवं मेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष डीके यादव,मनरेगा मेट असकरण नाग, रहेश मरई, रोजगार सहायक विशाल मरकाम, जीवन ठाकुर व पंचायत पदाधिकारी महिला स्वसहयता समूह एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को साल 2015 से मनाया जा रहा है। यह दिन साल 1949 में पहली बार भारतीय संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है। जोकि 2 साल, 11 महीना,18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया।


अन्य पोस्ट