धमतरी

शिक्षित और संगठित होकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है - अंबिका मरकाम
25-Nov-2024 3:43 PM
शिक्षित और संगठित होकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है - अंबिका मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 25 नवंबर। डड़सेना सिन्हा कलार समाज के तत्वावधान में कुल देवता भगवान सशस्त्राबाहु अर्जुन जयन्ती नगर पंचायत मागरलोड में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मरकाम थीं ।

 इस अवसर पर विधायक अंबिका मरकाम ने सिन्हा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त समाज के लिए समाज को संगठित होने की जरूर इसके लिए हमें सामाजिक गतिविधियों का संचालन समय-समय पर करते रहना चाहिए। भगवान सशस्त्रबाहु की जयंती मना रहे हैं।

श्रीमती मरकाम ने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त बनने के लिए शिक्षित होने की जरूरत होती है। मैं आप सभी समाजिक बंधुओ से निवेदन करती हूं कि समाज के बच्चों को शिक्षित करें साथ ही आज देखा जा रहा है कि नशा खोरी निरंतर चरम सीमा पर बढ़ रही है। सभी समाज के लोगों से अपील करती हूं कि नशा के विरुद्ध में अंकुश लगाने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधि को बढ़ाने से समाज उन्नति की ओर अग्रसर होगा। वहीं आज के कार्यक्रम में मुझे जो मुख्य अतिथि के रूप में जो मान और सम्मान दिया उसके लिए मैं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करती हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश सिन्हा मंडलेश्वर सिन्हा समाज मगरलोड, अतिविशिष्ट अथिति नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मागरलोड, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिन्हा उपाध्यक्ष नगर पंचायत मागरलोड, डिहूराम साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, वीणा टोमन लाल सिन्हा सभापति न. प. मरगलोड, दिलीप सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा, मुकेश सिन्हा, दिनेश कुमार सिन्हा, नीलकण्ड सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, नन्दनी सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, डॉ. हरीविनायक सिन्हा, तेजनाथ सिन्हा, पुरुषोत्तम सिन्हा, गिरवर सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, उमेन्द्र सिन्हा, दोशन सिन्हा, महेश राम सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी चंदन बफना, डाकुँवर साहू, मोहन चक्रधरी, सन्नी मरकाम, महेंद्र पाण्डेय, जयंती साहू सहित मगरलोड क्षेत्र से सिन्हा समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट