धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 नवंबर। धमतरी जिला कलेक्ट्रेट मे आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) बैठक छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन पर धमतरी कलेक्टर की अगुवाई में संपन्न की गई । जिसमें छत्तीसगढ़ शासन व मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस बैठक में कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक अंबिका मरकाम, कलेक्टर धमतरी नम्रता गांधी व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नगरियों की उपस्थिति रही।
बैठक में विधायक अंबिका मरकाम ने उपस्थित अधिकारियों को जल्द से जल्द क्षेत्र में विकास के लिए कार्यों को करने के लिये निर्देशित किया। साथ ही कहा हम सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति को छोडक़र सिर्फ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही ।
उन्होंने आगे कहा कि धमतरी जिला निश्चित ही आने वाले दिनों में एक नई पहचान के साथ एक नई इतिहास रचेगी। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को और तत्परता से कार्य करने के जरूरत है।


