धमतरी

आयुक्त ने बस स्टैंड में गंदगी देखी, बैठक की सुविधा नहीं, अफसरों को फटकार
24-Nov-2024 3:15 PM
आयुक्त ने बस स्टैंड में गंदगी देखी, बैठक की सुविधा नहीं, अफसरों को फटकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 नवंबर।
बस स्टैंड का निरीक्षण निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने किया। यहां गंदगी, अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों की बैठक व्यवस्था से लेकर सफाई कराने के निर्देश दिए। खामियों को चिह्नित कर डिप्टी कमिश्नर, ईई को यहां की व्यवस्था सुधारने कहा। 

उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे परिसर में नियमित सफाई करने और जगह-जगह कूड़ेदान रखने कहा।
प्रतीक्षालय को सुव्यवस्थित करने यात्रियों की आवश्यकता अनुरूप सुविधा बनाने कहा। प्रतीक्षालय में बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधा और बिजली की व्यवस्था करने पर जोर दिया। आयुक्त ने शौचालयों की नियमित सफाई कराने, उनमें पानी और प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आश्रय स्थल की स्थिति में सुधार करने और जरूरतमंद यात्रियों के लिए इसे अधिक उपयोगी बनाने के उपायों पर जोर दिया। 

भोजनालय के निरीक्षण में उन्होंने इसकी स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, उप अभियंता लोमस देवांगन, कमलेश ठाकुर,नमिता नागवंशी, टिकेंद्र साहू, ऐश्वर्या दीवान मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट