धमतरी

इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती विधायक कार्यालय में मनी
20-Nov-2024 3:03 PM
इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती विधायक कार्यालय में मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 नवंबर। विधायक कार्यालय में विधायक अंबिका मरकाम ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ 107वीं जयंती मनाई।

इस अवसर पर अंबिका मरकाम ने इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के दिए गए योगदान और बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आज के भारत के लिए जो सपना देखा था, जिसे हम सब मिलकर एक नई युग का निर्माण कर उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक नया देश का निर्माण किया था। इंदिरा जी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। उन्होंने देश हित में अनेक कार्य किया है। जो आज के समय में स्मरणीय है जिसके लिए मैं स्व. इंदिरा गांधी को नमन करती हूं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत नगरी भारत निर्मलकर, नगर पंचायत नगरी पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, जितेन्द्र ध्रुव, पूर्व एडरमेंन पेंपन स्वर्णबेर, छोटू खान महेन्द्र पाण्डेय ,रूपेश साहू व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट