धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 नवंबर। बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में पदोन्नत प्राध्यापकों की विदाई व अभिनंदन कार्यक्रम 16 नवंबर को हुआ। प्राध्यापक से अन्य कॉलेजों में प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने पर विदाई दी गई। शासकीय नवीन आमदी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रीदेवी चौबे, शासकीय कन्या कॉलेज धमतरी की प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया, शासकीय पीजी कालेज नगरी की प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा, शासकीय कॉलेज मगरलोड की प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरूलकर पदोन्नत हुई है। सभी ने बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में बिताए पलों को याद किया। पीजी कॉलेज धमतरी के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने सभी को भावभीनी बिदाई दी। महाविद्यालय में बिताए पलों को स्मरण किया। अंत में सभी प्राचार्यों को शॉल, श्रीफल, पौधा व मां लक्ष्मी का चांदी का सिक्का भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य लिपिक मिश्रीलाल यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। शीतल पवार लैब टेक्नीशियन पद पर पदोन्नत हुए।


