धमतरी

बाथरूम में छुपाकर रखा था गांजा, आरोपी बंदी
16-Nov-2024 4:07 PM
बाथरूम में छुपाकर रखा था गांजा, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 नवंबर।
टिपानी के एक मकान से पुलिस ने 1 किलो 794 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी  ने बाथरूम में छुपाकर गांजा रखा था।
 भखारा टीआई लेखराम ठाकुर ने बताया कि 15 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना मिली कि टिपानी में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। भगवान सिंह साहू के घर की तलाशी लेने पर बाड़ी में स्थित बाथरूम में गांजा मिला। जब्त गांजे का वजन 1 किलो 794 ग्राम है, जिसकी कीमत 17 हजार 940 रुपए है। बिक्री रकम 300 रुपए व एक मोबाइल, कीमत 20240 रुपए जब्त किया।  आरोपी भगवान लाल साहू (51) के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा है।


अन्य पोस्ट