धमतरी

आरी से मजदूर की कलाई काटी, पड़ोसी गिरफ्तार
15-Nov-2024 2:07 PM
आरी से मजदूर की कलाई  काटी, पड़ोसी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 नवंबर।
पुरानी रंजिश में हत्या की नीयत से एक व्यक्ति नशे में पड़ोसी के घर घुसा और मजदूर के हाथ की नस आरी से काट दी। खून से लथपथ व्यक्ति को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से जिला अस्पताल धमतरी लाई। इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी सुरेन्द्र ध्रुव ने थाने में खुद को सरेंडर कर दिया।

रुद्री पुलिस के मुताबिक घटना 14 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे की है। बेंद्रानवागांव निवासी दिनेश ढीमर (57) घर में मछली जाल सुधार रहा था। पड़ोसी सुरेंद्र ध्रुव (39) घर में अचानक आरी लेकर घुसा और दिनेश की पिटाई की। आरी से गले में वार किया तो उसने हाथ से रोक दिया। सुरेंद्र ने दिनेश के हाथ की नस काटकर फरार हो गया। 

खून से लथपथ ससुर को देखकर निरंजन ढीमर की पत्नी घर से भागी। लोगों को जानकारी दी। सूचना पर रुद्री पुलिस पहुंची और गंभीर हालत में दिनेश ढीमर को जिला अस्पताल धमतरी लाई। जहां इलाज जारी है। 

जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष नंदा ने बताया कि मरीज की कलाई की नस कटी हुई थी। खून का रिसाव तेजी से हो रहा था। ऑपरेशन थिएटर में करीब 45 मिनट तक इलाज चला।

आरोपी को गिरफ्तार किया- टीआई
रुद्री टीआई अमित बघेल ने बताया कि रंजिश में सुरेंद्र ध्रुव ने दिनेश से मारपीट की। आरी नुमा हथियार से दिनेश ढीमर के हाथ का नस काटी है। आरोपी सुरेन्द्र कुमार ध्रुव बेन्द्रानवागांव के खिलाफ धारा 296, 351(2),118 (2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट