धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 अक्टूबर। एसपी धमतरी द्वारा जिले में दीपावली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। साथ ही पूरे जिले में दीपावली पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, मार्केट एरिया आदि में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों की व्यवस्था एवं समुचित यातायात/पार्किंग के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात के समुचित यातायात व्यवस्था संपादित की जा रही है।
मार्केट एरिया में प्रवेश करने वाले समस्त महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग एवं स्थानों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। सदर बाजार में बड़ी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे किसी भी प्रकार की जाम अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने से रोका जा सके।
जिले में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई है, जिनके द्वारा सुबह से ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। शहर स्थित सदर बाजार में साइबर एवं सादे कपड़ों में पुलिस बल लगाकर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा एवं डीएसपी नेहा पवार, एसडीओ कुरूद रागिनी मिश्रा एवं डीएसपी यातायात मणिशंकर चंद्रा द्वारा तैनात पुलिस बलों को सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।


