धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 29 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज जिले में भी ‘ ‘रन फॉर यूनिटी’’ एकता दौड़ का आयोजन हुआ। गांधी मैदान धमतरी से शुरू हुए इस दौड़ को पूर्व विधायक धमतरी रंजन साहू, कलेक्टर नम्रता गांधी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सदर बाजार होते हुए घड़ी चौक में सम्पन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने ‘एकता में बल’ के नारे के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर धमतरी शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने एक साथ दौडक़र एकता का संदेश दिया। इसके साथ सभी विकासखंडों में भी लोगों ने एकता की दौड़ लगाई। साथ ही सभी ने एकता की शपथ भी ली।
कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी को एकजुट होकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। साथ ही यह अपने देश की विविधताओं में एकता के महत्व समझाता है। सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय एकता की दौड़ में अन्य लोगां के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी एकता और अखंडता के महत्व को समझते हुए उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


