धमतरी

ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर
28-Oct-2024 3:15 PM
ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर

 धमतरी, 28 अक्टूबर। धमतरी-नगरी स्टेट हाईवे पर सियादेही के पास रविवार देर-शाम करीब 7 बजे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। केरेगांव थाना के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना करीब 7 बजे की है। धमतरी की ओर से एक कार नगरी की ओर जा रही थी। कार में धमतरी के सदर दक्षिण वार्ड निवासी कुशल यादव (32), भखारा के भेंडसर निवासी तेजू ढीमर (30) और पोडग़ांव गुरूर के भूपेश साहू (28) सवार थे। रास्ते में सियादेही के पास ट्रेलर से टकरा गई। यह वाहन डस्ट खाली कर धमतरी की ओर आ रही थी।

 यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार तीनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जहां कुशल नाम के व्यक्ति को मृत घोषित डॉक्टरों ने किया है, जबकि 2 की हालत गंभीर है। इलाज जारी है।


अन्य पोस्ट