धमतरी

रॉयल चैलेंजर्स व धमतरी सुपर किंग्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला
21-Oct-2024 4:28 PM
रॉयल चैलेंजर्स व धमतरी सुपर किंग्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला

धमतरी, 21 अक्टूबर। धमतरी टेलेंट सर्च क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला धमतरी रॉयल चैलेंजर्स व धमतरी सुपर किंग्स के बीच होगा। फाइनल मैच सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य, अखिलेश खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुरू होगा। क्रिकेट के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कप व मेडल के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा।

धमतरी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय बाबर, सह सचिव सकुश गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार धमतरी जिला के अंडर-19 से सीनियर वर्ग के ड्यूज बॉल क्रिकेट खिलाडिय़ों का टीम बनाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिला स्तरीय क्रिकेट व राज्य स्तरीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इसमें धमतरी की 10 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता 15 सितंबर से शुरू हुई। प्रतियोगिता के सभी मैच लीग पद्धति से खेले गए। प्रत्येक टीम ने प्रतियोगिता के दौरान 5-5 मैच खेले। धमतरी जिला के कुरूद, भखारा तथा नगरी ब्लॉक के ड्यूज बॉल क्रिकेट खिलाडिय़ों ने ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के सभी 20-20 ओवर के हैं।  फाइनल तथा समापन समारोह में विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष आनंद पवार, भाजपा युवा नेता राजेश शर्मा, दीप शर्मा, धमतरी रॉयल चैलेंजर्स के प्रायोजक विजय गोलछा, धमतरी सुपर किंग्स के प्रायोजक राजेश गोलछा शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट