धमतरी
4 चूल्हों पर बन रही थी शराब
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 अक्टूबर। संभागीय उडऩदस्ता रायपुर एवं जिला धमतरी की संयुक्त कार्रवाई मथुराडीह व सलोनी के जंगल में की गई। यहां भारी मात्रा में कच्ची शराब बना रही थी। चार चूल्हे जल रहे थे। आग की लपटें देख लग रहा था कि बनाने वाले जरूर मौजूद होंगे। सभी चूल्हों में महुआ लाहन डालकर शराब बनाई जा रही थी, लेकिन आबकारी टीम को मौके पर कोई नहीं मिला। घटनास्थल से 200 लीटर महुआ शराब जब्त हुई है। साथ ही 3 हजार 400 किग्रा लाहन नष्ट किया है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्रवाई कर 3 प्रकरण बनाया है।
आबकारी टीम की यह कार्रवाई शुक्रवार की है। चार चूल्हे भभकते नजर आए। ड्रमों में महुआ भरा हुआ था। कच्ची शराब बन रही थी, लेकिन एक आरोपी तक नहीं पकड़ाया।


