धमतरी

शिविर में 5 मरीजों का पूर्ण दंत प्रत्यारोपण
16-Oct-2024 4:15 PM
शिविर में 5 मरीजों का पूर्ण दंत प्रत्यारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 अक्टूबर।
 शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग धमतरी के सहयोग से सिविल अस्पताल नगरी में मंगलवार को निशुल्क दंत प्रत्यारोपण शिविर लगाया। 

सीएमएचओ डॉ. कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वाले क्षेत्रों में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पूर्व में किया गया, जिसमें 5 मरीजों का पूर्ण दंत प्रत्यारोपण व 27 मरीजों का आंशिक दंत प्रत्यारोपण करने मरीजों का चिह्नांकन किया गया। इसके तहत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर से दंत मोबाइल यूनिट के माध्यम से दंत चिकित्सा सुविधा दिया गया। 

साथ ही अनुभवी डेंटल सर्जन और विशेषज्ञों द्वारा इंप्लांट प्रक्रिया, उनकी फायदों और देखभाल के बारे में बताया। शिविर में दंत महाविद्यालय रायपुर के डॉ. दीपेश कुमार गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ ठाकुर, डॉ. महेन्द्र कुमार अनंत, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. शुभम सेठी, डॉ. शशांक अग्रवाल, डॉ. दीपिका साहू आदि ने सेवाएं दी।
 


अन्य पोस्ट