धमतरी

दिव्यांगों के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 26 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन
16-Oct-2024 2:52 PM
दिव्यांगों के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 26 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 अक्टूबर।  दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए अपने जीवनसाथी चुनने परिचय सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को धमतरी में किया गया। विभिन्न जिलों से दिव्यांग पहुंचे और मंच पर अपना परिचय दिया। दिव्यांग प्रेरणा जन कल्याण समिति, छग अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ धमतरी, सृजन मानसिक एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र धमतरी द्वारा सामुदायिक भवन में दिव्यांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन किया।

मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू थे। अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की। विशेष अतिथि नीतू श्रीवास्तव, अनुराधा दुबे, विष्णुकांत मिश्र, सीएम दीक्षित, दिग्विजय सिंह कृदत्त, राजकुमार सिन्हा, डॉ. एसके कुशवाहा आदि थे। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि अच्छी पहल धमतरी में की गई। आज हमारे दिव्यांगजनों को प्लेटफार्म मिला है। महापौर विजय देवांगन ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। दिव्यांगों को अपने जीवनसाथी चुनने का अवसर प्राप्त होता है। दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि कार्यक्रम में धमतरी, बालोद, गरियाबंद, पखांजुर के अलावा मध्यप्रदेश से भी कुछ लोग पहुंचे हैं। 26 से अधिक लोगों का पंजीयन किया गया है। इसमें अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित, मूक बाधित समेत अन्य दिव्यांग शामिल हैं। दिव्यांगों को विवाह के बाद सरकार द्वारा राशि भी दी जाती है।


अन्य पोस्ट