धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा /धमतरी, 13 अक्टूबर। चिटौद में एक युवक ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर को पलंग में बांधकर उसका गला दबाकर हत्या किया। इस घटना की जानकारी आरोपी ने पड़ोसियों को दी। खुद थाने पहुंचकर सरेंडर हो गया। 11 अक्टूबर को पंचनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या की।
बालोद जिले के पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि हत्या की घटना चिटौद में हुई। अर्जुन राम मंडावी (33) बीते 10 अक्टूबर को करीब 11 बजे अपनी पत्नी अंजली मंडावी को घर के कमरे में पलंग में बांध दिया। फिर गमछा से उसका गला घोटकर हत्या की।
पुलिस ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर देखा, तो महिला अंजली कमरे में मृत मिली। उसके हाथ-पैर साड़ी से बंधा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में अर्जुन मंडावी ने जुर्म स्वीकारा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर किया। दोपहर बाद आरोपी को रिमांड पर भेजा दिया गया है। अर्जुन अपनी पत्नी के साथ धमतरी शहर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। दशहरा त्योहार मनाने गांव चिटौद आया था। इस बीच घटना को अंजाम दिया।


