धमतरी

टीन शेड को छेदकर गोदाम में घुसकर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
13-Oct-2024 2:51 PM
टीन शेड को छेदकर गोदाम में घुसकर की चोरी,  आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

 धमतरी,13 अक्टूबर। बस स्टैंड के पीछे पुराना आइल मिल में लोहे का सामान चोरी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। चोरी के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को पकडक़र रिमांड पर भेजा। कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि औद्योगिक वार्ड में अनिल अग्रवाल का पुराना आइल मिल है।

बीते 10 अक्टूबर को कोई अज्ञात चोर मिल के पीछे दीवाल के टीन शेड को छेदकर गोदाम में घुसा। इसके बाद लोहे के स्कैप समानों की चोरी की।

चोरी गए समानों की कीमत 15 हजार बताई गई है। पुलिस ने कैलाश उर्फ घुघवा यादव (21) आमापारा को पकड़ा। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा है।


अन्य पोस्ट