धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डा भंवर सिंह पोर्ते सेवा सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मान 2024 हेतू शासन द्वारा सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के अध्यक्षता में छ: सदस्यीय निर्णायक मंडल (जूरी)गठित की गई है।
इस समिति में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह को सम्मिलित किया गया है। इस समिति में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची,पूर्व विधायक तपकरा भरत साय, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले एवं सचिव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग को सम्मिलित किया गया है। यह समिति आदिवासी आदिवासियों की सेवा एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक स्वैच्छिक संस्था को डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयन करेगी।


