धमतरी

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कुरूद दशहरा महोत्सव शुरू
04-Oct-2024 2:35 PM
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कुरूद दशहरा महोत्सव शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कुरूद, 4 अक्टूबर।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस खेल मैदान में कुरूद दशहरा महोत्सव रजत जयंती वर्ष 2024 का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें मानस मर्मज्ञ एलपी गोस्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, ज्योति चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, नपं उपाध्यक्ष मंजू साहू, महोत्सव समिति अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महासचिव भानु चंद्राकर बतौर अतिथि मौजूद थे। 

दशहरा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि श्री गोस्वामी ने महोत्सव के अब तक के सफर को शानदार बताते हुए इसे कुरूद नगर के लिए ऐतिसाहिक बताया। नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने आयोजन की तारीफ करते हुए मिलजुलकर आगे और बेहतर करने की बात कही। 

पूर्व अध्यक्ष श्री सिन्हा, श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि किसी भी नगर की पहचान वहां की संस्कृति और परंपरा होती है,जिसे सहजने में महोत्सव संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर एवं गणमान्यजनों की अहम भूमिका रही है। 

इस दौरान महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष  स्व.कुशल सुखरामणी की पत्नी मुमादेवी सुखरामणी को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात रंग सरोवर की मनभावन प्रस्तुति प्रारंभ हुई , जिसमें कलाकारों ने सरगुजा , बस्तरिहा , करमा , सुआ , ददरिया ,जसगीत ,प्रेम और वियोग श्रृंगार रस से जुड़े गीत एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में महासचिव भानु चंद्राकर ने अतिथियों,गणमान्य जनों एवं जनता का आभार जताया। कार्यक्रम संचालन प्रभात बैस ने किया। 

इस अवसर पर बसंत सिन्हा, खिलेंद्र देवांगन, किशोर यादव, खूबलाल चंद्राकर, कोमल साहू, भारत ठाकुर,दौलत ध्रुव, भोजराज,विनोद चंद्राकर, ज्ञानचंद सिन्हा,भूखन सेन, मनीष अग्रवाल,दिवाकर चंद्राकर, डब्बू निर्मलकर,युवराज सोनकर,अनुशासन आमदे,,जितेंद्र चंद्राकर,कुलेश्वर सिन्हा,हरीश देवांगन, प्रमोद साहू, सोहन आमदे,थनेश्वर साहू,कमल शर्मा,केशव चंद्राकर,वंश खत्री ,तुलसी, खिलेंद्र, तुकेश साहू, मुकेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट