धमतरी

भगवान राम हमारे आराध्य-अंबिका
30-Sep-2024 4:59 PM
भगवान राम हमारे आराध्य-अंबिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 सितंबर।
विकासखंड मगरलोड क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण स्तर पर रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन जगह-जगह किया गया। जिसके समापन समारोह में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने ग्राम मडवापथरा, मंडेली, बकोरी, परसाबुड़ा, भैसमुडी, सरगी ,सोनेवारा, में रामधुनी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। 

विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि क्षेत्र के लगभग सभी गांव में हमारे आराध्य भगवान श्रीरामचन्द्र जी पर आधारित रामधुनी का आयोजन यज्ञ के रूप में किया जाता है। जहां पर पूरे ग्रामीणों की उपस्थित में दो या तीन दिवसीय आयोजन की जाती है। आयोजन में श्रीराम जी के जीवनी को गायन के माध्यम से प्रदर्शित किया जता है। वही नाट्य कलाकारों के द्वारा विभिन्न देवी देवताओं का रूप धारण कर नाट्य कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। जिसका आनंद पूरे ग्रामीण जन बड़े ही श्रद्धा पूर्वक उपस्थित होकर लेते हैं। निश्चित तौर पर भगवान रामचंद्र जी हमारे आदर्श हैं हम उनके बताए गए सत्य मार्ग में चलाकर अपने जीवन को कृतज्ञ कर मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। इस तरह के धार्मिक आयोजन से हमारे आने वाले पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के द्वारा बताए गए मार्ग में चलने के लिए प्रेरणा मिलती है । निश्चित तौर पर मगरलोड ब्लॉक में इस तरह का आयोजन से हमारे आराध्य भगवान राम के प्रति आस्था को दर्शाता है वही आयोजन के लिए में क्षेत्रवासी को तह दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मगरलोड राजेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष डीहूराम साहू, चंदन बाफना, दिवाकर ठाकुर, डावकवर साहू, महमुद खान सहित क्षेत्र के ग्रामीण जन व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट