धमतरी

बकली, कोकड़ी के भाजपाईयों ने 500 सदस्य बनाने के लक्ष्य को किया पार
30-Sep-2024 4:26 PM
बकली, कोकड़ी के भाजपाईयों ने 500 सदस्य बनाने के लक्ष्य को किया पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान महापर्व को सफलता की उचाईयों तक ले जाने पार्टी कार्यकर्ता जमकर पसीना बहा रहे हैं। हालांकि कुरुद विधानसभा ने निर्धारित पचास हजार के लक्ष्य को कब का पूरा कर लिया है, लेकिन पार्टी नेता अब इस फिगर को डबल करने में भीड़े है। 

भाजपा सिर्री मंडल के तहत आने वाले ग्राम बकली के कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में 500 के लक्ष्य को पार कर बूथ क्रमांक 191 में 525 सदस्य बनाकर दिखा दिया। वरिष्ठ पार्टी नेता टकेश्वर चंद्राकर, थानेश्वर तारक को इस आशय का रजिस्टर सौपते हुए जागेश्वर साहू, रेल्हाराम, मन्नूलाल, अंकालु, शिवकुमार साहू हरिराम, मनोहर, यशवंत, दिवाकर, संतराम ,रामचंद्र, नवनीत, थानेश्वर, बृजलाल, देवकुमार, अंकित, राजू, हरिराम, लालाराम, नीलकंठ, गीतू, केशव, राजकुमार, इंद्रमण, दिलीप, चंदू, आदि का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। 

इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती अवसर पर ग्राम कोकड़ी-नारी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 500 के लक्ष्य को पार कर दिखाया। बूथ क्रमांक 193 में 550 नये सदस्य बनाने वाले नरेश साहू, सरपंच धनेश ध्रुव, देवलाल साहू, गिरवर, महेंद्र, रिखीराम, कौशल, नेमू, अंशु, चम्पेश्वर, चित्रकांत, सोनू, कृष्णानंद, जुगराम, राजकुमार, महेश, शत्रुहन आदि कार्यकर्ताओं का टकेश्वर चंद्राकर व युवा सरपंच थानेश्वर तारक ने भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। 

भाजपा जिला उपाध्याय गौकरण साहू, सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, जनपद सदस्य लोकेश साहू, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही भाजपा के प्रति लोगों में सकरात्मक भाव है। विकास पुरुष विधायक अजय चन्द्राकर की सम-भाव की राजनीति से प्रभावित होकर लोग स्वस्फूत भाजपा की सदस्यता ले रहें हैं।


अन्य पोस्ट