धमतरी

कंडेल नहर सत्याग्रह की गवाह राम्हीन प्रजापति बनी भाजपा सदस्य
29-Sep-2024 6:53 PM
कंडेल नहर सत्याग्रह की गवाह राम्हीन प्रजापति बनी भाजपा सदस्य

स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों से जुडक़र सदस्य बनाना हमें गौरवान्वित करता है- प्रीतेश गांधी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 29 सितंबर।  भाजपा नें  पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात की 114वीं किश्त के दस वर्ष पूरे होने के अवसर को सदस्यता अभियान से जोड़ा । और पार्टी नेता आज प्रत्येक बूथ पर सदस्य बना रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा  विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी ने भोथली मंडल सदस्यता प्रभारी दयाराम साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर एवं निगम के  पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने ग्राम कंडेल में सदस्य बनाए। गौरव ग्राम कंडेल में राम्हीन प्रजापति (109) वर्ष है और कंडेल नहर सत्याग्रह के प्रणेता स्वर्गीय बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की बहू श्रीमती प्रमीला श्रीवास्तव (77)  को  सदस्य बनाया।इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए 1920 का नहर सत्याग्रह और क्षेत्र में महात्मा गांधी जी का आगमन और उनसे जुडी हुई स्मृतियों के साथ पार्टी की सदस्यता को आगे बढ़ाना  क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाला है।  दयाराम साहू ने कहा है कि  पार्टी से जुडऩे वाले लोगों का स्वागत सम्मान कर रही है और इससे राज्य के साथ ही राष्ट्र मजबूत होगा। इस मन की बात कार्यक्रम का यतीश भूषण श्रीवास्तव, जनपद सदस्य रामाधार साहू,कामता मच्छेंद्र,रतिराम साहू, पारसमणी साहू,हेमू साहू,खेदूराम साहू, रामाधार,शिवरराम साहू,भीखम सिन्हा, योगेश साहू,रवि साह,कोमेन्द् साहू,इंदल राम , गिरधर सार्वा,ओंकार ध्रुव, बिसंभर साहू,पितलु राम साहू,गिरिश साहू,अरूण बघेल, शंकर चंद्राकर, कृपाराम,शेखन साहू, काशीनाथ सहित अनेक लोगों ने सुना। कंडेल में मन कीबात के आयोजन में सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रीतेश गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

गौरतलब है कि  1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज के सभी बुजुर्गों के प्रति  श्रद्धा समर्पण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को जयंती मनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट