धमतरी
डांडेसरा मुख्य नहर के पास बहती मिली महिला की लाश
29-Sep-2024 6:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 29 सितंबर। आज रूद्री बैराज की मुख्य नहर में एक महिला की लाश संदिग्ध हालात में मिली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश पर चेहरे और हाथों पर चोट के निशान पाए गए। हालांकि पुलिस का मानना है कि संभवत मछलियों ने शरीर को नोच लिया है।
यह घटना डांडेसरा के पास की है, जहां नहर में तैरती महिला की लाश देखी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुरूद पुलिस को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला।
कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि अज्ञात महिला की लाश पर मिले निशान मछलियों के काटने से होने की संभ्ज्ञावना है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के चीरघर भेजा गया है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे