धमतरी

लोकार्पण व भूमिपूजन में शामिल हुईं सिहावा विधायक
28-Sep-2024 9:11 PM
लोकार्पण व भूमिपूजन में शामिल हुईं सिहावा विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 28 सितंबर। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के प्रयास से निरंतर विकास के कार्य प्रगति पर  है।

निरंतर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकर्पण व निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम जारी  है। इसी कड़ी में विधायक ने बेलरगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत गढड़ोंगरी (माल) में नवनिर्मित स्कूल भवन का लोकर्पण व ग्राम पंचायत बोकराबेड़ा, और हिर्रीडीहि में आंगनबाड़ी भवन के लिए भूमिपूजन किया गया।

विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि हम क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, मेरी संकल्पना है कि सिहावा विधानसभा हर सुविधाओं से सुसज्जित हो। आज मैं हर गांव में पहुचने का प्रयास कर रही हूं। और गांवों से  जो विकास कार्यो की मांग की जा रही उसे यथासंभव पूरा करने का प्रयास कर रही हूं आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत रहूंगी।

इस बीच ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू, जिला उपाध्यक्ष भानेद्र ठाकुर, ब्लाक महामंत्री, सचिन भंसाली, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, ग्राम पंचायत के सरपंच, व क्षेत्र के वरिष्ठजन, शिक्षक, स्कूली बच्चो व ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।


अन्य पोस्ट