धमतरी

तालाबों का होगा सर्वेक्षण
24-Sep-2024 4:19 PM
तालाबों का होगा सर्वेक्षण

समय-सीमा की बैठक में समीक्षा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 सितंबर।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक कलेक्टर ने ली। उन्होंने विभागों में उपलब्ध वाहनों की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों की जानकारी जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड किया जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के कैपिटल एक्सपेंडिचर की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

नगरीय निकायों में संचालित स्वच्छता सर्वे अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व विभाग के तहत अविवादित नामांतरण, नक्शा बटाकन, सीमांकन, त्रुटि सुधार जैसे प्रकरण की लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने कहा। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए प्राप्त स्वीकृत हितग्रहियों के आवेदन पर समय पर कार्यवाही करने कहा। साथ ही पीएम आवास के  तहत स्वीकृत हितग्राहियों का लेआउट तैयार कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की निर्देश दिए। 

6 माह की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर पोषण पुनर्वास केंद्र, डायलिसिस की संख्या, एन क्यू ए एस अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में कुल लक्ष्य, कुल सर्टिफाइड, उपलब्धि प्रतिशत की जानकारी ली और आगामी 6 माह की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से पीएमश्री योजना अंतर्गत चयनित शालाओं  की जानकारी ली तथा कार्यों की प्रगति, उपयोगिता, सत्यापन की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की संख्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के तहत भुगतान किए गए हितग्राहियों, मृत हितग्राहियों की संख्या की जानकारी ली एवं पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि हस्तांतरित हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग को ई केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। वन पट्टाधारी किसान, रबी फसल, फसल चक्र परिवर्तन, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। जिले में संचालित फसल चक्र परिवर्तन अभियान की जानकारी ली और किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने कहा।  उन्होंने खाद, कीटनाशक, स्वाईल हेल्थ कार्ड इत्यादि की जानकारी ली तथा यूरिया आदि की कमी न हो और किसी भी स्थिति में खाद-बीज की कमी ना पड़े इसका ध्यान रखने कहा। 

जनदर्शन के आवेदनों का निराकरण करने निर्देश
मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन सहित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त पत्रों के निराकरण की जानकारी ली। पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविरां का आयोजन कमार बसाहटों में किया जा रहा है, कलेक्टर ने पीवीटीजी के सभी सदस्यों का आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता आदि का शत प्रतिशत निराकरण करने के भी निर्देश बैठक में दिए। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त विनय पोयाम, सर्व एसडीएम सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

जल शक्ति अभियान के तहत पर्यावरण के प्रति लोगों को स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। तालाबों  के महत्व और आवश्यकताओं को समझने के लिए सामुदायिक भागीदारी से एक सर्वेक्षण तैयार किया जा रहा है, जिसे ’’मोर तरिया मोर अभिमान’’ थीम  दिया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकाय एवं जनपद सीईओ को तालाब का सर्वेक्षण शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण के माध्यम से जल सरंक्षण के लिए तालाबों की आवश्यकता और स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट